ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

पूर्णिया में निर्माणाधीन शो-रूम की छत ढहने से 3 मजदूर घायल, ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

पूर्णिया के फोड कंपनी चौक पर निर्माणाधीन शो-रूम की छत ढहने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बिहार
मजदूरों की हालत गंभीर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के फोड कंपनी चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन शो-रूम की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार,जानकारी के अनुसार यह मकान सोनू पराशर का है, जिसका निर्माण कार्य ठेकेदार कृष्ण को दिया गया था।


 मंगलवार को छत ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत का एक कोना टूटकर गिर पड़ा, जिससे उसी जगह काम कर रहे तीन मजदूर नीचे गिर गए। घायल मजदूरों की पहचान मोहम्मद सब्बीर, मो. मनीर और विनोद शर्मा के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। मलबे को हटाकर यह देखा गया कि कहीं और कोई मजदूर फंसा तो नहीं है, स्थानीय लोगों और परिजनों ने ठेकेदार व मकान मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। 


सवाल उठ रहा है कि जब तीन मंजिला इमारत का ढलाई कार्य चल रहा था, तो किसी भी प्रकार का सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किया गया। प्रशासन ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स