ब्रेकिंग
फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?

अपराधियों पर निगरानी में चूक: पूर्णिया एसपी का कड़ा एक्शन! मरंगा थाना के SI अरविंद पासवान सस्पेंड

पूर्णिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने अपराधियों और 120 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में मरंगा थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद पासवान को निलंबित कर दिया है।

बिहार न्यूज
पुलिस कप्तान ने की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों पर लगाम लगाने में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं! एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है। इसी कड़ी में मरंगा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अरविंद पासवान को निलंबित कर दिया गया है।


दरअसल, पूर्णिया जिले में सक्रिय अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष सूची तैयार की थी। इस सूची में अकेले मरंगा थाना क्षेत्र के करीब 120 अपराधियों के नाम शामिल थे। इन अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, उनके ठिकानों का सत्यापन करने और उनकी हर गतिविधि की नियमित निगरानी करने की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर अरविंद पासवान को सौंपी गई थी।


लेकिन आरोप है कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बावजूद संबंधित पदाधिकारी ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती। अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी नहीं रखी गई।


इसी बीच मधुबनी थाना क्षेत्र में एक अपराधी द्वारा बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिए जाने की सूचना सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी की भूमिका और लापरवाही को गंभीरता से लिया और तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।


एसपी का यह एक्शन पुलिस महकमे के लिए स्पष्ट संदेश है—अपराधियों को खुली छूट नहीं मिलेगी और अपराधियों पर निगरानी की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।


अब सवाल यह है कि जब 120 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जिम्मेदारी थी, तो आखिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था में चूक कहां हुई? पूर्णिया पुलिस की इस कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे में जवाबदेही का संदेश दे दिया है।