ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पूर्णिया में ठनका गिरने से एक नाबालिग बच्ची की मौत, गांव में मातम का माहौल

PURNEA: भीषण गर्मी के बीच थोड़ी राहत लेकर आई बारिश एक परिवार के लिए काल बन गयी। इस ज़रा सी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी और एक किशोरी की जान चली गयी। मामला पूर्णिया के अमौर थान

पूर्णिया में ठनका गिरने से एक नाबालिग बच्ची की मौत, गांव में मातम का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: भीषण गर्मी के बीच थोड़ी राहत लेकर आई बारिश एक परिवार के लिए काल बन गयी। इस ज़रा सी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी और एक किशोरी की जान चली गयी। मामला पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौकरी गांव का है। 


जहां रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीया नाजरा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाजरा मवेशियों को चराने खेत में गई थी। तभी अचानक बारिश आयी और बारिश के बीच ठनका गिरने से वो इसकी चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। नाजरा की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


परिजनों की माने तो नाजरा अपने घर से मवेशियों को लेकर खेत पर गई थी। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। जिसके बाद आकाशीय बिजली नाजरा के शरीर पर आ गिरी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के फौरन बाद खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण खेत पहुंचे और नाजरा को मृत अवस्था में पाया ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता