ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पूर्णिया में तटीय इलाकों में कटाव जारी, खुद अपना आशियाना उजाड़ रहे ग्रामीण, सरकार से मदद की मांग

PURNEA: नदियों के बढ़ते जलस्तर से तटीय इलाकों में कटाव लगातार जारी है। पूर्णिया में महानंदा, कनकई, परमान नदियां लगातार उफान पर है। जिसके कारण ग्रामीण इस तटीय इलाकों में खौफ के

पूर्णिया में तटीय इलाकों में कटाव जारी, खुद अपना आशियाना उजाड़ रहे ग्रामीण, सरकार से मदद की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: नदियों के बढ़ते जलस्तर से तटीय इलाकों में कटाव लगातार जारी है। पूर्णिया में महानंदा, कनकई, परमान नदियां लगातार उफान पर है। जिसके कारण ग्रामीण इस तटीय इलाकों में खौफ के साये में रहने को विवश हैं। यहां रहने वाले लोग अब अपना आशियाना खूद उजाड़ रहे हैं और ऊंची जगह पर पलायन करने को विवश है। अब तक किसी तरह की सरकारी मदद नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।


पूर्णिया में तटीय इलाकों में कटाव जारी, खुद अपना आशियाना उजाड़ रहे ग्रामीण, सरकार से मदद की मांग


यह तस्वीर बायसी के बंगामा पंचायत के मरवा गांव की है जहां नदी का कटाव जारी है। कई बड़े मिट्टी के टुकड़े नदी में समा रहे हैं। तटीय क्षेत्रों को यह अपनी आगोश में लेता जा रहा है लेकिन अब तक सरकार की नजर इसपर नहीं पड़ रही है। नदी के कटाव से करीब आधा दर्जन से अधिक परिवार प्रभावित हुआ है। इनके घर नदी में विलिन हो गये और जो बच गये वे अपना आशियाना खुद उजाड़ने को मजबूर हैं।


पूर्णिया में तटीय इलाकों में कटाव जारी, खुद अपना आशियाना उजाड़ रहे ग्रामीण, सरकार से मदद की मांग


महादलित टोला में नदी का कटाव लगातार जारी है। लोगों के खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद और अंचलाधिकारी से भी बातें की और उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ भी हासिल नहीं हुआ। लोगों ने महादलित बस्तियों को बचाने की मांग की गयी है।    


पूर्णिया में तटीय इलाकों में कटाव जारी, खुद अपना आशियाना उजाड़ रहे ग्रामीण, सरकार से मदद की मांग


तटबंध के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कोई समाधान नहीं निकाला गया तो शायद पूरा गांव ही नदी में समा जाएगा। यहां की स्थिति को देख अब लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। कई लोग मध्य विद्यालय में रह रहे हैं। पीड़ित परिवार जल संसाधन विभाग और जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कटाव प्रभावित परिवारों को आवास और जमीन उपलब्ध कराने की मांग की हैं और कटाव निरोधी कार्य चलाने की मांग कर रहे हैं।


पूर्णिया में तटीय इलाकों में कटाव जारी, खुद अपना आशियाना उजाड़ रहे ग्रामीण, सरकार से मदद की मांग

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता