ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

पूर्णिया में बाढ़ ने दी दस्तक, कई घरों में घुसा पानी

PUNREA: पूर्णिया के तटीय इलाकों में हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ ने दस्तक दी है। नदियों के जलस्तर बढ़ने से कनकई और महानंदा नदियों में उफान देखने को मिल रहा है। अब यह पानी गांवो

पूर्णिया में बाढ़ ने दी दस्तक, कई घरों में घुसा पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PUNREA: पूर्णिया के तटीय इलाकों में हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ ने दस्तक दी है। नदियों के जलस्तर बढ़ने से कनकई और महानंदा नदियों में उफान देखने को मिल रहा है। अब यह पानी गांवों में प्रवेश कर चुका है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बायसी के कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति नजर आ रही है। 


बायसी अनुमंडल अंतर्गत बायसी प्रखंड में कई पंचायतों में बाढ़ का पानी कोहराम मचा रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ को लेकर लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश से बायसी के सभी पंचायत में शैलाब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चों को चौकी के ऊपर चौकी लगाकर रख रहे हैं। दो दिनों से खाना तक नहीं बना पाए हैं। लोगों को अब बाढ़ का डर सताने लगा है। 


अभी तक सरकारी स्तर से किसी तरह की सहायता मुहैया नहीं कराई गई है। वहीं पंचायत के मुखिया से लेकर प्रतिनिधि तक गहरी नींद में सो रहे हैं। जब जनप्रतिनिधि लापरवाह बना रहे तो ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को सरकारी राहत कहां से मिलेगा। खेतों में धान की फ़सल भी गल गयी है। मवेशियों का चारा भी बह गया है। लोग अपने घर को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें