ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पूर्णिया में लूट की कोशिश नाकाम, व्यवसायी और ट्रैक्टर चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पूर्णिया के चंपानगर में लूट की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने पाट व्यवसायी और ट्रैक्टर चालक पर फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग में ट्रैक्टर चालक रणजीत साह घायल हो गए, जबकि व्यवसायी बाल-बाल बच गए। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के चंपानगर में लूट की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने पाट व्यवसायी और ट्रैक्टर चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।


बताया जाता है कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें ट्रैक्टर चालक रणजीत साह के पैर में गोली लगी, जबकि पाट व्यवसायी बाल-बाल बच गए। घटना मंगलवार सुबह प्रसादपुर के पास हुई। फायरिंग के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रणजीत को GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही चंपानगर थाना प्रभारी अनुपम राज मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।