ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल सुप्रिटेंडेंट हुए सस्पेंड, महिला डॉक्टर के साथ की थी मारपीट

PURNEA : पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर विजय कुमार को अगले आदेश तक निलंबित किया गया। डॉ विजय कुमार पर कल ही महिला डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार कर मारपीट करन

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल सुप्रिटेंडेंट हुए सस्पेंड, महिला डॉक्टर के साथ की थी मारपीट
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर विजय कुमार को अगले आदेश तक निलंबित किया गया। डॉ विजय कुमार पर कल ही महिला डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामला महिला थाना पहुँच गया था। गुरुवार की सुबह महिला डॉक्टर अपर्णा डे के साथ महिलाओं का एक शिष्ठ मंडल सदर एसडीपीओ के समक्ष आवेदन लेकर पहुंचा था। 


इसके अलावा पुर्णिया ज़िला पदाधिकारी राहुल कुमार के पास भी मिलने पहुंची थी। मामले की गंभीरता देखते हुए स्वास्थ विभाग तक बात पहुंची। महिला डॉक्टर के साथ मारपीट के अलावा अन्य कई गंभीर आरोप भी डॉ विजय कुमार पर लगते आ रहे थे। ज़िला पदाधिकारी द्वारा गठित समिति द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर ये बड़ी कार्यवाही स्वास्थ विभाग ने की है।


स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि डॉ विजय कुमार (बिहार स्वास्थ्य सेवा), हॉस्पिटल अधीक्षक, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णियों के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता, कदाचार, अनुशासनहीनता, कर्त्तव्यहीनता बरतने, महिला चिकित्सा के विरुद्ध अभद्र व्यवहार करने संबंधी आरोप तथा जिला पदाधिकारी के द्वारा गठित जांच समिति द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन में प्राप्त अनुशंसा के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।


लगाए गए आरोपों की गम्भीरता के आलोक में सम्यक विचारोपरान्त बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम 9 के संगत प्रावधान के तहत डॉ विजय कुमार अधीक्षक, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निलंबित किया गया है। इसके साथ ही डॉ वरूण कुमार ठाकुर, प्राध्यापक, नाक, कान एवं गला विभाग, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णियों को अगले आदेश तक अधीक्षक, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णियों के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता