ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

पटना में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम, “मेरी कहानी अपनों की जुबानी” ने दी प्रेरणा

पटना के लाजपत राय हॉल में Lions Club of Patna Central और Ladies Wing Punjabi Biradari द्वारा आयोजित “मेरी कहानी अपनों की जुबानी” कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने स्वस्थ और प्रेरणादायक जीवन के अनुभव साझा किए।

बिहार न्यूज
"मेरी कहानी अपनों की जुबानी"
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और स्वस्थ जीवन के संदेश को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “मेरी कहानी अपनों की जुबानी” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित और वरिष्ठ लोगों ने अपने जीवन अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन Lions Club of Patna Central और Ladies Wing Punjabi Biradari की ओर से 23 मई को Lajpat Rai Hall में किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती वीणा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों, जीवनशैली और सकारात्मक सोच को समाज के सामने लाना है, ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, लेकिन उसे सम्मान, अनुशासन और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीना एक कला है। स्वस्थ और दीर्घायु जीवन किसी एक आदत से नहीं, बल्कि संतुलित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और अच्छे व्यवहार से संभव होता है।


Lions Club of Patna Central के अध्यक्ष रंजीत के. सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं स्वागत भाषण लेडीज विंग की चेयरपर्सन श्रीमती उमा सिंह ने दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष अंकित कश्यप और शिप्रा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इस अवसर पर प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. झा, डॉ. प्रोमिला मोदी, पद्मश्री डॉ. शांति राय, एल.एन. प्रोफेसर राम, यू.एस. बैद, पुष्पा नायक, किरणधर, रमन सिंधी, राज कपूर, बलराज कपूर, सरदार जसवंत सिंह, कैलाश गुप्ता और एस.एम. गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टैग्स