ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Republic Day 2025: पनोरमा पब्लिक स्कूल में पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन संजीव मिश्रा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day 2025: सुपौल के छातापुर मुख्यालय के पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह विकासशील इंसान पार्टी

Republic Day 2025
शान से लहराया तिरंगा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Republic Day 2025: सुपौल के छातापुर मुख्यालय के पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया एवं तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पनोरमा पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों समेत अन्य शिक्षकगण व छात्र छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे। पनोरमा पब्लिक स्कूल के शिक्षक और शिक्षकाएं भी मौजूद रहीं।


संजीव मिश्रा ने 76 वे गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पनोरमा पब्लिक स्कूल के बच्चों को संबोधित भी किया। इस दौरान संजीव मिश्रा ने कहा कि देश आजाद 1947 में हुआ जिसमें हमारे कई वीर सपूतों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपनी  जान को न्यौछावर किया था। मगर हम सभी को अपने अधिकारों की प्राप्ति 26 जनवरी 1950 को ही मान्यता मिला था। इसलिए आज के दिन हर साल हमारा देश गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।


संजीव मिश्रा ने आगे कहा कि तिरंगा हम-सभी के लिए शान है और इनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होने ये भी कहा कि हम सभी को शिक्षा के साथ साथ अपने अधिकार को भी जानना -समझना होगा।इस अवसर पर मो. तोसिफ हुसैन, गुलज़ारी मिश्रा, छोटन मोदक, राहुल झा, ललित भुस्कुलिया, रवि, नीरज, पप्पू, शुभम, हरी मिश्रा, विक्की, कुन्दन सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।


Republic Day 2025: पनोरमा पब्लिक स्कूल में पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन संजीव मिश्रा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता