ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नवोदय विद्यालय के छात्रों का आंदोलन- खुद को बिल्डिंग में किया कैद, सिस्टम से हैं नाराज

PURNIA: सिस्टम से नाराज़ पुर्णिया के गढ़बनैली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने आंदोलन कर दिया है । सभी छात्रों ने खुद को कैंपस के बिल्डिंग में बंद कर लिया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरो

नवोदय विद्यालय के छात्रों का आंदोलन- खुद को बिल्डिंग में किया कैद, सिस्टम से हैं नाराज
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PURNIA: सिस्टम से नाराज़ पुर्णिया के गढ़बनैली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने आंदोलन कर दिया है । सभी छात्रों ने खुद को कैंपस के बिल्डिंग में बंद कर लिया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र सिस्टम के लचर व्यवस्था को सुधारने की मांग पर अड़े है । सुबह से ही गढ़बनेली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का आंदोलन जारी है। 


आंदोलन कर रहे छात्रों ने बताया कि उनके साथ विद्यालय शोषण कर रहा है। मेस में खाना सही नहीं मिलता। वर्ष 2020/21 में ही आखरी बार कंप्यूटर लैब में प्रवेश मिला था, तब से अबतक लैब को स्टोर रूम बना दिया गया है। शिक्षक गालियां देते हैं, मारपीट करते हैं, और तो और शिकायत की बात पर कैरियर खराब करने की धमकी दी जाती है। छात्रों ने बताया कि एक सोहन नाम के छात्र को बुरी तरह पीटा गया है । जो शिक्षक ऐसा करते हैं उनका नाम लेने से छात्र डर रहे हैं। उन्हें लगता है कि कहीं उनका कैरियर बर्बाद न हो जाए। छात्र पुर्णिया डीएम से मिलने की मांग कर रहे हैं।


इधर विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल जे के सिंह ने बताया कि बच्चे स्कूल पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। विद्यालय श्रेष्ठ स्तर पर है। इस आंदोलन में कक्षा 6 से 11 तक के छात्र हैं। और ये 11वीं के छात्रों के ही नेतृत्व में ये हो रहा है। 12वीं के बच्चे इसमें शामिल नहीं है। वाईस प्रिंसिपल ने कहा कि ये छात्र अपने साथी को स्कूल वापस बुलाने की जिद पर हैं, जिसे स्कूल से ससपेंड किया गया है। जितने आरोप लगाए जा रहे हैं वो बेबुनियाद है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता