ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पूर्णिया में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, जितेंद्र यादव ने की महागठबंधन को समर्थन देने की अपील

कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने वार्ड नंबर 10 गुड मिल्की में “गारंटियों का गुलदस्ता” कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क किया। उन्होंने जनता से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील करते हुए सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने का

बिहार
“गारंटियों का गुलदस्ता”
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: कांग्रेस के “गारंटियों का गुलदस्ता” कार्यक्रम की जानकारी वार्ड नंबर 10 गुड मिल्की में शुक्रवार को कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने लोगों तक पहुंचाई। जितेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न टोले-मुहल्लों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस की गारंटियों का गुलदस्ता समझाते हुए लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।


उन्होंने कांग्रेस की “घर-घर अधिकार योजना” के अंतर्गत जनता को बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी समस्याएं उनके साथ साझा कीं, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बनते ही इन मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। लोगों ने कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनंदन गर्मजोशी के साथ किया।


जीतेन्द्र यादव ने कहा कि “मैं कोई बड़ा नेता नहीं हूं, बल्कि आप ही की तरह इस मिट्टी में पला-बढ़ा आपका बेटा और भाई हूं। आपके दुख-दर्द और उम्मीदें मेरी अपनी हैं।” जितेंद्र यादव ने कहा कि चुनावी समय में सत्ताधारी दल तरह-तरह के प्रलोभन देकर जनता को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन अब लोग डबल इंजन सरकार की नीयत को अच्छी तरह समझ चुके हैं। अब जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन कर महागठबंधन की सरकार बनाने का काम करेगी।

टैग्स