ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पूर्णिया में चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

PURNIA: पूर्णिया के एनएच-31 पर देर रात अचानक एक चलती बस में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि वक्त रहते बस में सवार

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PURNIA: पूर्णिया के एनएच-31 पर  देर रात अचानक एक चलती बस में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि वक्त रहते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गये. बस कटिहार से पटना जा रही थी.


बताया जा रहा है कि कटिहार रोड से जैसे ही पूर्णिया की तरफ बस ने एनएच-31 पर टर्न लिया, बगल से गुजर रही बारात में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी बस पर आ गिरी और देखते ही देखते बस के ऊपरी हिस्से में आग लग गई. बस में आग लगने के बाद बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई. 


अफरा-तफरी के बीच सभी यात्री जल्दी बस से निकल गये और एक बड़ा हादसा होने से बच गया. वहीं इस आग में बस धू-धूकर जल गयी. यात्रियों के मुताबिक आग लगने के तुरंत बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ही मौके से फरार हो गए. करीब आधे घंटे बाद दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी. आपको बता दें कि दो महीने पहले पूर्णिया में हीं इसी तरह चलती बस में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.


रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता