ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी भीषण आग, अगलगी में 7 दुकानें और एक घर जलकर हुआ खाक

PURNEA:- जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की दोनों घटनाओं में सिलेंडर ब्लास्ट की बात सामने आ रही है। पहली घटना धमदा

सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी भीषण आग, अगलगी में 7 दुकानें और एक घर जलकर हुआ खाक
Santosh Singh
3 मिनट

PURNEA:- जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की दोनों घटनाओं में सिलेंडर ब्लास्ट की बात सामने आ रही है। पहली घटना धमदाहा के गढ़ी गांव में हुई जहां 7 दुकानें जलकर खाक हो गई। पहले अचानक एक होटल में आग लगी जहां रखे गए दो सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसके बाद एक-एक करके सातों दुकानों को आगोश में ले लिया। आग इतनी भयावह थी की आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया लेकिन ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस भीषण अगलगी में अनिल महतो, राम रमानी, सुनील साह, रविंद्र महतो, बाबूजी, नवल किशोर महतो और सुशील महतो की दुकानें जलकर राख हो गई। 


अगलगी की दूसरी घटना नगर थाना के सिंघिया बस्ती में हुई जहां सिलेंडर ब्लास्ट करने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि जुगनू राय और सुधीर राय के घर में हुई भीषण अगलगी की घटना में कैश, अनाज सहित कई सामान जलकर राख हो गया। अगलगी के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग तो घर बार छोड़ कर बाहर निकले और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



बताया जाता है कि घर की महिलाएं बच्चों के साथ पास में आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में शामिल होने गई थी तभी अचानक घर में आग लग गई जिसका पता उन्हें नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक विजय खेमका घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। विजय खेमका ने कहा कि सरस्वती पूजा के दिन बड़ी घटना होते-होते बच गई। हालांकि इस अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिस घर में आग लगी है वह काफी गरीब परिवार है। अगलगी की सूचना अंचल पदाधिकारी को दी गई है ताकि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया सके। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता