ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बम को खिलौना समझ बच्चा ले आया घर, फिर जानिए आगे क्या हुआ ...

PURNIA : बिहार के पूर्णिया जिले में उस समय खलबली मच गई जब यहां के रूपौली-मोहनपुर स्टेट हाइवे स्थित मतेली पुल के समीप दो ग्रेनेड बम मिलने की सुचना पुलिस महकमे को मिली। बताया जा रहा

बम को खिलौना समझ बच्चा ले आया घर, फिर जानिए आगे क्या हुआ ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : बिहार के पूर्णिया जिले में उस समय खलबली मच गई जब यहां के रूपौली-मोहनपुर स्टेट हाइवे स्थित मतेली पुल के समीप दो ग्रेनेड बम मिलने की सुचना पुलिस महकमे को मिली। बताया जा रहा है कि, यह बम एक बच्चे को मिला और वो इसे खिलौना समझकर वो अपने घर लेकर आ गया। जिसके बाद बच्चे के घर वालों ने इसकी सुचना नजदीकी पुलिस बल को दिया और मौके पहुंच कर पहुंची पुलिस बल की बम निरोधक दस्ता द्वारा इसे डिफ्यूज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस गहराई से जांच कर रही है। इस ग्रेनेड को सेना में इस्तेमाल किये जाने वाले पुराना बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के तेली गांव का एक बच्चा बकरी चराने  रूपौली-मोहनपुर स्टेट हाइवे स्थित मतेली पुल के समीप गया। जहां, उसे यह ग्रेनेड मिल गया और बच्चे ने खिलौना समझ खेलने की नीयत से उठाकर वह उसे घर ले आया। इसके बाद घर में लाने के बाद जब उसका पिन निकाला तो उससे धुंआ निकलने लगा। इसके बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर रूपौली पुलिस गांव पहुंची और बम निरोधक दस्ता को बुलाकर ग्रेनेड को डिफ्यूज कराया गया। 


इस मामले में एसपी आमिर जावेद ने कहा कि, इस मामले का शीघ्र खुलासा करने का आदेश दिया गया। जबकि एसडीपीओ रमेश कुमार ने घटनास्थल मतेली पुल के पास बारीकी से जांच की। इस संबंध में रुपौली थाना अध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि मतेली पुल के पास दो ग्रेनेड मिला जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। यह ग्रेनेड काफी पुराना प्रतीत होता है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है। 


गौरतलब हो कि, 20 साल पहले रूपौली में दो आपराधिक गिरोह में वर्चस्व का दौर चला था। उस दौरान हो सकता हो कि, इस प्रकार के बम का इस्तेमाल किया जाता हो। हालांकि सेना में प्रयुक्त होने वाले बम के मिलने पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।