ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बीजेपी विधायक विजय खेमका और उनके बॉडीगार्ड पर केस, दलित युवक की पिटाई का मामला

PURNEA : पूर्णिया के बीजेपी विधायक विजय खेमका और उनके बॉडीगार्ड के ऊपर एससी-एसटी थाने में केस दर्ज किया गया है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के दौरान

बीजेपी विधायक विजय खेमका और उनके बॉडीगार्ड पर केस, दलित युवक की पिटाई का मामला
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : पूर्णिया के बीजेपी विधायक विजय खेमका और उनके बॉडीगार्ड के ऊपर एससी-एसटी थाने में केस दर्ज किया गया है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के दौरान एक दलित युवक की जमकर पिटाई की गई थी. इसी मामले में अब विधायक और उनके बॉडीगार्ड के ऊपर केस दर्ज किया गया है.


पूर्णिया के एससी-एसटी थाने में युवक की तरफ से जो शिकायत दर्ज की गई है. उसमें आरोप लगाया गया है कि सदर विधायक विजय खेमका रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनाने आए थे और उन लोगों से जलजमाव को लेकर जब शिकायत की गई. तो विधायक में गाली देते हुए अपशब्द का इस्तेमाल किया और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मुझे भला बुरा कहा.


यह पूरी घटना रविवार को पूर्णिया जिले के गुलाबबाग की है, जहां पुराना सिनेमा हाॅल रोड के पास आम जनता के साथ पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुन रहे थे. 'मन की बात' कार्यक्रम संपन्न होने के बाद एक दलित युवक अनिल कुमार राम ने भाजपा विधायक विजय खेमका से अपने इलाके की ख़राब स्थिति को लेकर शिकायत की और कहा कि दलित बस्ती में चलकर देखिये कि वहां के लोग कैसे हालात में रहने को विवश हैं. सड़क, गली और नाली सबका बुरा हाल है. इनसब का मरम्मत जरूरी है.


दलित युवक अनिल कुमार राम ने बीजेपी विधायक विधायक विजय खेमका से कहा कि बारिश के समय में दलित बस्ती में रहने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. नाली का कीचड़ गली में जमा हो जाता है. लोग कीचड़ में ही आने-जाने को मजबूर होते हैं. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते एक बार आपको इसके बारे में सोचना चाहिए और इसे ठीक कराना चाहिए ताकि दलित बस्ती के लोग भी ठीक से रह सके.


अनिल कुमार राम का आरोप है कि उसकी शिकायत सुनकर भाजपा विधायक विजय खेमका जड़ से उखड़ गए. उन्होंने खुद कॉलर पकड़ लिया और उनके बॉडीगार्ड ने पीटना शुरू कर दिया. भाजपा विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक के गाल पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद वहां मौजूद दलित बस्ती के लोग काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने विधायक और विधायक के बॉडीगार्ड के इस रवैये का विरोध किया.


अब इस मामले में पुलिस से कंप्लेंट होने के बाद विधायक विजय खेमका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उधर विधायक के विजय खेमका ने आरोप लगाया है कि जिस युवक ने आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट की है वह आगे की से जुड़ा हुआ है और यह सब कुछ उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष के तहत किया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता