ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar Politics : पूर्व विधायक बीमा भारती पर सौतन ने लगाया गंभीर आरोप, कहा - करवाना चाहती थी मेरी हत्या

Bihar Politics : बीमा भारती पर उनकी सौतन गुड़िया मंडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गुड़िया का कहना है कि बीमा भारती ने उनके घर में चोरी करवाई और उनकी हत्या की साजिश रची।

Bihar Politics
BIM,A BHARTI
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक गलियारे से जुड़ीं एक अहम खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) द्वारा भवानीपुर पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। अब बीमा भारती की सौतन और अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया मंडल ने बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल पर ही चोरी कराने और उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार, रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) के सौतन गुड़िया मंडल ने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत देते हुए कहा कि बीमा भारती ने ही बदमाशों को उनके घर में चोरी करने भेजा और इसके पीछे असली मकसद उनकी हत्या करना था। उन्होंने बताया कि वह अपने पति अवधेश मंडल के साथ इस मकान में रहती थीं, लेकिन पति के जेल जाने के बाद से एक निजी हाउस गार्ड के साथ अकेली थीं। 


इसके आगे उन्होंने कहा है कि घटना के दिन संयोग से वह अपने मायके गई हुई थीं और उनका निजी गार्ड भी अपने घर गया था। अगर वह उस दिन घर में होतीं, तो उसकी हत्या हो सकती थी। इतना ही नहीं इन्होंने आवेदन छीनकर फाड़ने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद अब इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म हो गया है। 


गुड़िया मंडल ने कहा कि बीमा भारती ने अपने पति अवधेश मंडल से केवल एक बार जेल में मुलाकात की थी, वह भी अपने बेटे राजा की जमानत के सिलसिले में। इसके बाद से उन्होंने न तो अपने पति की कोई खबर ली और न ही उनसे मिलने गईं। वहीं, गुड़िया मंडल ने बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल से अपनी जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उनकी जान को खतरा बना रहेगा।