ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में सुबह सवेरे बड़ा हादसा: ट्रक और बस की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, कई लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए है। घायलों में पांच की हालत नाज

बिहार में सुबह सवेरे बड़ा हादसा: ट्रक और बस की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, कई लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए है। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के नवोदय चौक के पास की है।


बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस दिल्ली से बंगाल के मालदा जा रही थी। जैसे ही बस नवोदय चौक के पास पहुंची अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद आ गई और इसी दौरान बस दूसरे लेन में चली गई।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता