ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन, SP ने किया सस्पेंड; अवैध वसूली करने पर गिरी गाज

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां अवैध वसूली करने वाले बिहार पुलिस के दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन हुआ है। एसपी ने अवैध वसूली करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मियों

बिहार में दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन, SP ने किया सस्पेंड; अवैध वसूली करने पर गिरी गाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां अवैध वसूली करने वाले बिहार पुलिस के दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन हुआ है। एसपी ने अवैध वसूली करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी को सूचना मिली थी कि आरोपी पुलिसकर्मी गस्ती के दौरान मछली लोड़ गाड़ियों से अवैध वसूली करते हैं।


जिन पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है, उनमें दारोगा दिनेश चंद्र मिश्रा, सदर थाना के दारोगा जितेंद्र यादव, बायसी थाना के सहायक दारोगा वीरेंद्र कुमार सिंह, बायसी थाना सहायक दारोगा दिनेश यादव, सिपाही सूरज कुमार, बायसी थाना सिपाही बबलू कुमार, बायसी थाना सिपाही नीतीश कुमार, बायसी थाना में पदस्थापित सिपाही सुजीत कुमार, डगरूआ थाना डीपीसी उमेश कुमार सिंह शामिल हैं।


दरअसल, बीते 30 नवंबर को ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल के औचक निरीक्षण के दौरान 9 पुलिस कर्मियों को द्वारा अवैध वसूली करते हुए पाया गया था। डीएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा था। सभी एनएच-31 पर मछली की गाड़ी से वसूली कर रहे थे। एसपी आमिर जावेद ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।