ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: BJP विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक को पीटा, PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान MLA ने कॉलर पकड़कर पिटवाया

PURNEA : बिहार के पूर्णिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान बीजेपी विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक की जमकर पिटाई कर दी. द

बिहार: BJP विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक को पीटा, PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान MLA ने कॉलर पकड़कर पिटवाया
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के दौरान बीजेपी विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक की जमकर पिटाई कर दी. दलित युवक की पिटाई के दौरान बीजेपी विधायक भी मौजूद थे और उन्होंने खुद कॉलर पकड़कर अपने बॉडीगार्ड से दलित युवक को पिटवाया. ये आरोप पीड़ित दलित युवक ने लगाया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. उन्होंने काफी हंगामा किया है. 


घटना पूर्णिया जिले के गुलाबबाग की है, जहां पुराना सिनेमा हाॅल रोड के पास आम जनता के साथ पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुन रहे थे. 'मन की बात' कार्यक्रम संपन्न होने के बाद एक दलित युवक अनिल कुमार राम ने भाजपा विधायक विजय खेमका से अपने इलाके की ख़राब स्थिति को लेकर शिकायत की और कहा कि दलित बस्ती में चलकर देखिये कि वहां के लोग कैसे हालात में रहने को विवश हैं. सड़क, गली और नाली सबका बुरा हाल है. इनसब का मरम्मत जरूरी है.

बिहार: BJP विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक को पीटा, PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान MLA ने कॉलर पकड़कर पिटवाया


दलित युवक अनिल कुमार राम ने बीजेपी विधायक विधायक विजय खेमका से कहा कि बारिश के समय में दलित बस्ती में रहने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. नाली का कीचड़ गली में जमा हो जाता है. लोग कीचड़ में ही आने-जाने को मजबूर होते हैं. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते एक बार आपको इसके बारे में सोचना चाहिए और इसे ठीक कराना चाहिए ताकि दलित बस्ती के लोग भी ठीक से रह सके. 

बिहार: BJP विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक को पीटा, PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान MLA ने कॉलर पकड़कर पिटवाया


अनिल कुमार राम का आरोप है कि उसकी शिकायत सुनकर भाजपा विधायक विजय खेमका जड़ से उखड़ गए. उन्होंने खुद कॉलर पकड़ लिया और उनके बॉडीगार्ड ने पीटना शुरू कर दिया. भाजपा विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक के गाल पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद वहां मौजूद दलित बस्ती के लोग काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने विधायक और विधायक के बॉडीगार्ड के इस रवैये का विरोध किया. 

बिहार: BJP विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक को पीटा, PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान MLA ने कॉलर पकड़कर पिटवाया


मामला भड़कता देख भाजपा विधायक विजय खेमका वहां से भाग निकले. पीड़ित दलित युवक अनिल कुमार राम की मां सुधा देवी का कहना है कि भाजपा विधायक के बॉडीगार्ड ने जबरदस्ती उनके बेटे को पीटा. उनके बेटे ने एमएलए से शिकायत की थी कि गड्डा और कचड़ा जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. 


बिहार: BJP विधायक के बॉडीगार्ड ने दलित युवक को पीटा, PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान MLA ने कॉलर पकड़कर पिटवाया

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता