ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, ईद मनाने हॉस्टल से आए थे घर

PURNEA: पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर के दो चिराग एकसाथ बुझ गए। नदी में नहाने के लिए गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे ईद मनाने के लिए हॉस्टल स

बिहार: दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, ईद मनाने हॉस्टल से आए थे घर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर के दो चिराग एकसाथ बुझ गए। नदी में नहाने के लिए गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे ईद मनाने के लिए हॉस्टल से घर आए थे। एकसाथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बायसी थाना क्षेत्र के कमरगंज कुम्हरवा की है।


मृतकों की पहचान कुम्हरवा गांव निवासी 14 वर्षीय सैफ अली और 12 साल के चांद बाबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों भाई साइकिल चलाते हुए घर से निकले थे। इसी दौरान खेल-खेल में दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए। नदी की गहराई का पता नहीं चलने के कारण दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक जब बच्चे वापस नही लौटे तो परिजनों को शंका हुई और उनकी खोजबीन शुरू की गई। 


बच्चों को तलाश करते हुए जब परिजन और ग्रामीण नदी के पास पहुंचे तो नदी के किनारे से उनकी साइकिल बरामद हुई। ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन के बाद नदी से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते थे और ईद के मौके पर छुट्टियों में घर आए थे। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता