ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR CRIME : घर बुलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्रकार की हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप

PURNIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर समाने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक त

BIHAR CRIME : घर बुलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्रकार की हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर समाने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकलकर समाने आ रहा है। जहां संदिग्ध हालात में एक पत्रकार की मौत हो गई है। अब घटना के बाद इनके परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। 


जानकारी के अनुसार, दैनिक अखबार अखबार के फोटोग्राफर नीलांबर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना खजांची हाट थाना क्षेत्र के मरंगा में हुई।इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार समुदाय और पूर्णिया के निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पड़ोसी कुख्यात निशु उर्फ निशांत यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। 


मृतक पत्रकार नीलांबर की बहन और भाई पीतांबर ने बताया कि रात के समय पड़ोसी निशु उर्फ निशांत यादव अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। लगभग रात 01:24  बजे आरोपी निशांत के पिता नीरज यादव ने नीलांबर को अपने घर बुलाया। नीलांबर पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहा था, तभी निशांत ने उनके सिर पर हमला कर दिया। जिस कारण वह गिर गया, उसी समय उसकी मृत्यु हो गई। घटना के पश्चात आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया।


बताया गया कि निशू यादव पहले भी एक मुखिया की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और उसकी प्रवृत्ति आपराधिक है। नीलांबर के साथ उसका पुराना विवाद भी रहा है। घटना की सूचना मिलते ही खजांची हाट थाना और मरंगा थाना की पुलिस तथा फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक आरोपी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 


इधर,स्थानीय लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सहित कई लोगों ने मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। मृतक पत्रकार की बहन ने सभी आरोपियों को कठोर सजा देने और न्याय दिलाने की मांग की है।