ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर ‘पटना जू’ किया गया

पटना में हुई कैबिनेट बैठक में 64 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर अब ‘पटना जू’ कर दिया गया है।

बिहार न्यूज
सम्राट कैबिनेट की बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting:पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इस बैठक में कुल 64 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी है। पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदल दिया गया है। 


अब यह पटना जू के नाम से जाना जाएगा। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है। इस उद्यान के संचालन के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का नामकरण पटना जू प्रबंधन एवं विकास समिति होगा।


वही बक्सर आरा मनेर गंगा पथ जिसकी लंबाई 90 किलोमीटर है, को पीपीपी मोड पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से क्रियान्वित करने एवं डीपीआर, परामर्शी एवं ट्रांजैक्शन एडवाइजर की सेवा प्राप्त करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दी है।


AIIMS  पटना एवं अन्य मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में रोगियों के परिजन के लिए सीएसआर फंड से विश्राम गृह की स्थापना की जाएगी। भागलपुर के पीरपैंती में स्थापित होने वाले थर्मल पावर परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के लीज दस्तावेज के निबंधन पर लगने वाले स्टांप एवं निबंधन शुल्क को शत प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है।


भागलपुर के पीरपैंती में स्थापित होने वाले थर्मल पावर परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के लीज दस्तावेज के निबंधन पर लगने वाले स्टांप एवं निबंधन शुल्क को शत प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है।पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत अभियंत्रण संभाग का गठन एवं इसके लिए 63 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है 


उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तीन हेक्टेयर बेतिया राज की भूमि पर हेलीपोर्ट का निर्माण होगा। विकास के लिए पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश की सरकार को शर्त के साथ उक्त जमीन को दिया गया है ।इसके लिए अनापत्ति प्रदान करने की स्वीकृति कैबिनेट से दी गई है।