ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार : अंतिम संस्कार करने पहुंचे 2 युवक नदी में डूबे, परिवार में मचा कोहराम

PURNIA : देश में फिलहाल बरसात का मौसम है। इस लिहाजा तमाम छोटी, बड़ी नदियां और पोखरे का जलस्तर काफी अधिक हो गया है। बिहार के सीमांचल इलाकों में तो बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है

बिहार : अंतिम संस्कार करने पहुंचे 2 युवक नदी में डूबे, परिवार में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIA : देश में फिलहाल बरसात का मौसम है। इस लिहाजा तमाम छोटी, बड़ी नदियां और पोखरे का जलस्तर काफी अधिक हो गया है। बिहार के सीमांचल इलाकों में तो बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह भी दी जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग नदी में स्नान करबे के बहाने जा रहे हैं और फिर हादसों के शिकार हो जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां नदी में डूबने से दो की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया पूर्व प्रखंड की महेंद्रपुर पश्चिम टोला के एक किशोर और एक किशोरी की मौत भसना धार में डूबने से हो गई। जबकि बनमनखी में शवदाह करने पहुंचे दो किशोर कुशहा धार में नहाने के दौरान डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड छह की एक बुजुर्ग महिला के शवदाह के लिए ग्रामीण कुशहा धार पहुंचे थे। उसी शवदाह में नौ वर्षीय कन्हैया कुमार एवं 18 वर्षीय सूरज कुमार मंडल की डूबने से मौत हो गयी।  


वहीं, इस मामले की सुचना मिलने पर  सीओ अर्जुन कुमार विश्वास एवं सरसी थाना से पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोर को मंगाकर बच्चे की खोजबीन भी शुरू कर दी गयी है। एसडीओ मो. अहमद अली अंसारी एवं एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ मंगाकर लापता बच्चों की खोज कराई जाएगी। इससे पहले  महेंद्रपुर पश्चिम टोला के एक किशोर व एक किशोरी की मौत भसना धार में डूबने से हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।


इधर, शव नहीं मिलने पर लोगों ने कुशहा पुल के समीप एनएच 107 को जाम कर दिया एवं गोताखोरों को गाली देना शुरू कर दिया। पुलिस को भी आक्रोशितों ने खदेड़ दिया। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए सीओ वहां से निकल गए। बाद में सरसी थानाध्यक्ष एमए हैदरी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक आक्रोशित वहां से जा चुके थे।