ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

आलू लदे ट्रैक्टर में बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

PURNEA: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर आलू लोद करके वो इसे बेचने के लिए गुलाबबाग जा रहा था तभी वह हादसे क

आलू लदे ट्रैक्टर में बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर आलू लोद करके वो इसे बेचने के लिए गुलाबबाग जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। बालू लदे ओवरलोडेड बेलगाम ट्रक ने ट्रैक्टर में ऐसी टक्कर मारी की ड्राइवर की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना पूर्णिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलौरी चौक की है जहां आलू लदे ट्रैक्टर में पीछे से आ रही बालू लदे ओवरलोडेड अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग निकला।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता