ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

3 बच्चों को महिला ने दिया जन्म, ब्रह्मा, विष्णु और महेश रखा बेटे का नाम, पहले से दो साल की बेटी है सरस्वती

PURNEA: पूर्णिया में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बेटे के जन्म से 22 वर्षीय कोमल और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार वाले

3 बच्चों को महिला ने दिया जन्म, ब्रह्मा, विष्णु और महेश रखा बेटे का नाम, पहले से दो साल की बेटी है सरस्वती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बेटे के जन्म से 22 वर्षीय कोमल और पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार वाले एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार करते दिखे। कोमल के पति संजीव ने तीनों बेटों का नाम भी रख दिया। वे तीनों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश कहकर बुला रहे हैं। 


एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कोमल और संजीव को बधाई देने के लिए लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। लगातार मोबाइल पर भी लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं। तीनों बच्चों का जन्म पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में नॉर्मल डिलीवरी से हुई है। तीनों बच्चे और मां चारों स्वस्थ हैं। एक साथ तीन बेटे के जन्म को लोग कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। 


कोमल का ससुराल रूपौली थाना क्षेत्र के ओझा कापा में है। जहां से प्रसव के लिए वो पूर्णिया आई थी। कोमल और संजीव की शादी 2019 में हुई थी जिसके दो साल बाद उन्हें बेटी हुई थी। उनकी बेटी का नाम सरस्वती है जो दो साल की है। कोमल और संजीव भगवान को आज भगवान ने एक नहीं बल्कि तीन बेटे गोद में दिये हैं। दोनों इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। पति-पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं है। इलाके और परिवार के लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।      

टैग्स