ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लड़कों की मौत, 2 गंभीर रूप से जख्मी

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट

बिहार : भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लड़कों की मौत, 2 गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की कार में जोरदार टक्कर लगने से यह हादसा हुआ है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटना पूर्णिया शहर के सदर थाना क्षेत्र के NH 57 मुख्य मार्ग पर हुई. जानकारी के अनुसार, एक खड़ी ट्रक में एक हुंडई की आई 20 कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार छह युवकों में चार की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि दो युवक बेहद गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती करा दिया गया है. 


कार पूर्णिया निवासी किशोर कुमार की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार तेजी से गुलाबबाग की ओर से आ रही थी. वहीं शिशाबाड़ी चौक पर सुबह से ही एक ट्रक खराब होने के कारण खड़ी थी. अचानक से कार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार के आधे से अधिक हिस्से के परखच्चे उड़ गए. सड़क पर इस जबरदस्त हादसे के बारे में सुनकर शिशाबाड़ी और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े. तब तक कार में सवार चार युवक दम तोड़ चुके थे. 


आननफानन में लोगों ने सदर पुलिस को घटना की सूचना दी. इस बीच लोगों ने कार में जीवित पड़े दो युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला. तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस और लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया. कार का फर्श, सीट, शीशा डेस्क बोर्ड और सड़क युवकों के खून से लाल हो गया था. सड़क पर खून के थक्के पड़े थे. आननफानन में मृतकों के शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता