ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पूर्णिया : पांच घरों में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली गरीबों की झोपड़ी

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्णिया से जहां एकसाथ 5 घरों में भीषण आग लग गई. इस आगलगी में पांचों घरों की लाखों रुपयों की संपत्ति धूं-धूं कर जलकर राख हो गई. आनन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्णिया से जहां एकसाथ 5 घरों में भीषण आग लग गई. इस आगलगी में पांचों घरों की लाखों रुपयों की संपत्ति  धूं-धूं कर जलकर राख हो गई. आनन-फानन में स्थनीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. 


घटना जिले के बायसी प्रखंड इलाके की है. जहां बायसी हाई स्कूल के पीछे अचानक 5 घरों में भयानक आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बाहर निकाला गया. स्थानीय लोग भी अग्निशमन की टीम के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 


इस भीषण आगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक शादाब, आलम, बुद्धन, फिरोज  और अफरोज के घरों में आग लगी है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग फल बेचकर गुजारा करते हैं. 


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin

FirstBihar संवाददाता