ब्रेकिंग
बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे

पंजाब में भीषण हादसा, बिहार के रहने वाले 3 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

PATNA : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हुआ है. बाबा मुकंद सिंह नगर में ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्ट्री गिरने से 5 मजदूराें की माैत हो गई है, जिसमें से 3 लोग बिहार के रहन

पंजाब में भीषण हादसा, बिहार के रहने वाले 3 लोगों की मौत, 40 लोग घायल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा हादसा हुआ है. बाबा मुकंद सिंह नगर में ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्ट्री गिरने से 5 मजदूराें की माैत हो गई है, जिसमें से 3 लोग बिहार के रहने वाले हैं. इस घटना में तक़रीबन 40 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. 35 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है. इनमें सात की हालत गंभीर है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. 


घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां शकरपुरा ढाबा रोड स्थित बाबा मुकंद सिंह नगर में ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्ट्री गिर गई. इस हादसे में 5 मजदूराें की माैत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्ट्री  जैक के सहारे लेंटर उठाते समय भरभराकर गिर गई. जिन 5 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उसमें से तीन लोग बिहार  के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि मृतक बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के खबासपुर गांव के रहने वाले थे.


बिहारी के रहने वाले मजदूरों की मौत के बाद उनके गांव में कोहराम मच गया है. मृतकों में खबासपुर वार्ड सात के मो खुर्शीद(50 वर्ष), मो मुस्तकीम(42 वर्ष) और मो शमशुल (30 वर्ष) शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिहार से पंजाब ले जाने वाला ठेकेदार फरार हो गया है. पंजाब पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी मालिक जसविंदर सिंह और लेंटर उठाने वाले ठेकेदार मोहम्मद हारून के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपी फरार हैं.


जानकारी के अनुसार मुकंद सिंह नगर में जसमेल सिंह एंड संस की ऑटो पार्ट्स की पुरानी फैक्टरी है. पांच दिन से फैक्टरी की दूसरी मंजिल के लेंटर को 40 जैकों के सहारे ऊपर उठाने का काम चल रहा था. सुबह चार बजे से 40 से अधिक मजदूर काम में जुटे थे. सुबह लगभग दस बजे फैक्टरी की पहली मंजिल की छत गिर गई. इससे 15 साल पुरानी पूरी इमारत ही ढह गई. इससे सभी मजदूर मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई.


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है. डिविजनल कमिश्नर पटियाला को जांच जिम्मा सौंपा गया है. साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज करने का आदेश दिया है.