ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

प्रो० गिरीश चौधरी बने पटना यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर, बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के 6 यूनिवर्सिटी में नए वाइस चांसलर की नियुक्ति कर दी गई है. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी प्रोफेसर गिरीश कुमार चौधर

प्रो० गिरीश चौधरी बने पटना यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर, बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के 6 यूनिवर्सिटी में नए वाइस चांसलर की नियुक्ति कर दी गई है. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी प्रोफेसर गिरीश कुमार चौधरी को पटना यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है. इनके अलावा प्रोफेसर अजय कुमार सिंह को प्रो-वीसी बनाया गया है. बिहार के राज्यपाल और कुलाधिपति फागू चौहान ने इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय से अधिसूचना जारी कर दी है.


दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ-साथ मधेपुरा के बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में नए वीसी की नियुक्त राज्यपाल ने कर दी है. भीम राव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडेय को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है.


भीम राव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडेय एकसाथ बिहार के 4 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का कार्यभार संभल रहे थे. लेकिन अब उन्हें 3 यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. राजभवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह को मिथिला विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है.


राजभवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोफेसर राम किशोर प्रसाद रमन को मधेपुरा स्थित बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्त किया गया है. इनके अलावा प्रोफेसर शशि नाथ झा को दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय का नया  नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है. प्रोफेसर फारूक अली छपरा स्थित जय प्रकाश नारायण यूनिवर्सिटी का नया कुलपति बनाया गया है. प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता को टीएम भागलपुर यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर बनाया गया है.


राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन सभी कुलपतियों का कार्यकाल अगले 3 साल तक का रहेगा. यानी कि 2023 तक ये सभी अपने पद पर बने रहेंगे. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Deep Chouhan

FirstBihar संवाददाता