ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

प्रेमिका की जिद्द पर प्रेमी सिखाने लगा बाईक, पोल से टकराते ही हुई लड़की की मौत

JAMUI: अपनी मां से यह झूठ बोलकर लड़की घर से निकली थी कि वो स्कूल जा रही है। लेकिन वो लखीसराय से अपने प्रेमी के साथ बाइक से घूमने चली गयी। प्रेमिका बाइक सिखाने की जिद अपने प्रेमी से

प्रेमिका की जिद्द पर प्रेमी सिखाने लगा बाईक, पोल से टकराते ही हुई लड़की की मौत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: अपनी मां से यह झूठ बोलकर लड़की घर से निकली थी कि वो स्कूल जा रही है। लेकिन वो लखीसराय से अपने प्रेमी के साथ बाइक से घूमने चली गयी। प्रेमिका बाइक सिखाने की जिद अपने प्रेमी से करने लगी। तभी बाइक चलाने के दौरान वो बिजली के पोल से टकरा गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी जबकि बाइक के पीछे बैठा प्रेमी बुरी तरह से घायल हो गया। प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र का है जहां भुल्लोपुर गांव के पास प्रेमिका को बाइक सिखाने के दौरान वो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रही प्रेमिका और प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान प्रेमिका की मौत हो गयी। बताया जाता है कि लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी कमलेश्वर मंडल की 16 वर्षीय पुत्री जयमाला कुमारी को लछुआड़ थाना क्षेत्र के सबलबीघा गांव निवासी रतन मंडल का 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार से प्यार करती थी। 


जयमाला कुमारी अपने घर से गुरुवार की सुबह 9:00 बजे अपनी मां को स्कूल जाने का बोलकर घर से निकली थी। फिर प्रेमी के साथ प्रेमी के गांव कुंदघाट घूमने चली गई। वापस आने के दरमियान प्रेमिका ने प्रेमी से जिद किया कि मुझे बाइक चलाना सिखा दो। जिसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक चलाने के लिए सीखाने लगा। बाइक चलाने के दौरान भुल्लोपुर गांव के पास बाइक का एक्सीलेटर तेज करने से बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रही प्रेमिका जयमाला कुमारी एवं विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 


जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान प्रेमिका जयमाला कुमारी की मौत हो गई वहीं प्रेमी विक्रम कुमार को गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया वही मौके पर विक्रम के पिता रतन मंडल भी पहुंचे थे। रतन मंडल ने बेटे के प्रेमिका की मौत होने की सूचना मिलते ही बेटे को निजी क्लीनिक में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इधर जयमाला कुमारी की मौत की खबर पर मां पवित्री देवी सदर अस्पताल जमुई पहुंची और अपनी बेटी की शिनाख्त की। 


पवित्री देवी से पूछा गया कि विक्रम कौन है तो पवित्री देवी कहना था कि हम नहीं पहचानते। मेरी बेटी इंटर में पढ़ती थी। सुबह 9:00 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने बताया कि आपकी बेटी का एक्सीडेंट में मौत हो गया है। इस घटना से मां का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि विक्रम कुमार गुरुवार की सुबह जयमाला कुमारी को लखीसराय उसके घर के पास से बाइक से लेकर जमुई जिले के कुंडघाट डैम घूमाने ले गया था। उधर से वापस आने के दौरान प्रेमिका के जिद करने पर बाइक चलाने के लिए लड़की को दे दिया। जिस कारण यह घटना घटी है। प्रेमी विक्रम की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता