ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने पुल से नदी में लगाई छलांग, घटनास्थल स्थल से सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद

MADHUBANI: अलविदा अभिजीत मैं तुमसे जुदा होकर नहीं जी सकती दुनियां छोड़कर जा रही हूं, तुम अपना ख्याल रखना..ये एक प्रेमिका का आखिरी खत है जिसे उसने अपने प्रेमी के नाम लिखा है। प

प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने पुल से नदी में लगाई छलांग, घटनास्थल स्थल से सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: अलविदा अभिजीत मैं तुमसे जुदा होकर नहीं जी सकती दुनियां छोड़कर जा रही हूं, तुम अपना ख्याल रखना..ये एक प्रेमिका का आखिरी खत है जिसे उसने अपने प्रेमी के नाम लिखा है। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया था। प्रेमी के इस कदम को प्रेमिका बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने पुल से नदी में छलांग लगा दुनियां को अलविदा कह दिया। पूरी कहानी किसी फिल्म की लव स्टोरी से कम नहीं है लेकिन यह सच्ची घटना मधुबनी की है। 


जहां बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गांव में धौंस नदी में पानी लवालव भरा हुआ है ।  इसी नदी के ऊपरी बने पुल से शनिवार की शाम एक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पूर्व युवती नंदनी ने अपने प्रेमी अभिजीत के नाम चिट्ठी लिखकर छोड़ा है। पुल के पास अपना मोबाइल और इस चिट्ठी को छोड़कर पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल के आस पास खड़े लोगों ने लड़की को नदी में छलांग लगाते देखा और रोकने का प्रयास किया तब तक युवती पानी के अंदर समा चुकी थी । 


लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। फिर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू की। नदी में उसकी काफी ढूंढा गया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। काफी प्रयास के बाद भी शव के नही मिलने के पर बिस्फी थानाध्यक्ष ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। आज सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है। नदी में बहाव की दिशा में काफी दूर तक खोजा गया लेकिन अभी तक कहीं भी शव का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पुल के रैलिंग पर वह एक पत्र के द्वारा अपनी पुरी व्यथा लिखने के साथ अपना मोबाइल भी वही छोड़ दी थी,जिसे बिस्फी पुलिस ने जब्त कर रख लिया है । 


सुसाइड नोट में उसने यह लिखा है कि -अभिजीत आपसे शादी नही हुई तो मैं मर जाऊंगी। अलविदा अभिजीत अब आपकी नंदनी आपसे बहुत दूर जा रही है। अपना ख्याल रखना और खुश रहना । 24 घण्टे बाद भी लड़की का शव बरामद नहीं हो सका रात होने की वजह से SDRF की टीम रेस्क्यू बंद कर दिया। अब फिर कल सुबह रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। अब सवाल उठता है लड़की छलांग लगाई तो आखिर गयी कहां..नदी के संभावित ठिकानों पर दो मोटर वोट से एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने करीब 15 घण्टे सर्च अभियान चलाया बावजूद शव का पता नहीं चल सका। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स