ब्रेकिंग
Motihari Hooch Tragedy : बिहार में जहरीली शराब से 22 मौतों का हिसाब! 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी दोषी; अब मिलेगी कितनी सजा?✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦घर में बेटी की शादी की शहनाई, उधर कोर्ट में सरेंडर की तारीख तय; अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- पहले बेटी की शादी...✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर✦Motihari Hooch Tragedy : बिहार में जहरीली शराब से 22 मौतों का हिसाब! 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी दोषी; अब मिलेगी कितनी सजा?✦Bihar News : स्कूल जा रहे 12 बच्चों से भरी ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक बच्चे का हाथ कटकर फंसा; दो की हालत नाजुक✦घर में बेटी की शादी की शहनाई, उधर कोर्ट में सरेंडर की तारीख तय; अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले- पहले बेटी की शादी...✦Bihar News : अनंत सिंह की बेटी की हल्दी आज, बारिश ने बढ़ाई चिंता तो मैदान में उतारी गई मशीनें, गंगा बालू से दूर होगा कीचड़; 24 घंटे का इंतजार✦छपरा में फिर रफ्तार का कहर! नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आरा निवासी चालक गंभीर

प्रेमी जोड़े ने थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती

BHAGALPUR : बबरगंज थाने का माहौल उस समय गुलजार हो गय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  बबरगंज थाने का माहौल उस समय गुलजार हो गया जब एक प्रेमी जोड़ा शादी करवाने की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचा. फिर क्या था पुलिसकर्मी बाराती बन गए और वार्ड नंबर 43 के पार्षद और अन्य लोग शाराती बन गए और प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी. मौके पर लड़का और लड़की दोनों के परिवार वाले मौजूद थे. 


जानकारी के अनुसार वार्ड 43 की नीतू कुमारी को वहीँ के निवासी अनिल कुमार से प्रेम हो गया था जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी करने की बात ठान ली और शादी के कपड़ों में बिना बैंड-बाजे के थाना पहुंच गए और थानेदार पवन कुमार से शादी करवाने की गुहार लगाई. 


मामले पर थानेदार पवन कुमार ने बताया कि क्योंकि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे इसलिए उन्होंने दोनों की शादी करवा दी जिसमें अन्य पुलिसकर्मी बाराती बने और वार्ड 43 के पार्षद और कई लोग शाराती बन गए. फिलहाल थाने में हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.