ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: दवा खरीदने जा रही प्रेग्नेंट महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Bihar News: छपरा में दवा लेने जा रही एक गर्भवती महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना छपरा से सामने आई है, जहां सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया बाजार


मृतक महिला की पहचान ईसुआपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी योगेन्द्र महतो की 35 वर्षीय पत्नी अलका देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गर्भवती अलका देवी रविवार को दवा खरीदने के लिए बाजार जा रही थीं, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता