ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

प्रवासी मजदूरों के लौटने पर हंगामा, समस्तीपुर में होम क्वारेंटीन कराने गयी पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला

SAMASTIPUR : सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों को बाहर से ट्रेन और बसों से उनके घर तक पहुंचाने का फैसला तो ले लिया है लेकिन कोरोना के भय से अब उनके गांव के लोग ही उनको घर तक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR : सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों को बाहर से ट्रेन और बसों से उनके घर तक पहुंचाने का फैसला तो ले लिया है लेकिन कोरोना के भय से अब उनके गांव के लोग ही उनको घर तक आने का जबरदस्त विरोध कर रहे है।


ताजा मामला समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना के केराय रूपौली खुर्द गाँव का है जहां एक दर्जन प्रवासी मजदूरों को बस से वापस उतारने के बाद एम्बुलेंस से उनके घर पर ही होम कोरन्टीन करने के लिए भेजा गया लेकिन उनके गांव के लोग एम्बुलेंस से सभी को उतरते देख भड़क गए।उनके साथ गई पुलिस टीम और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमला बोल दिया।


वरीय अधिकारियों की पहल पर फिर उन सभी को पंचायत के ही एक स्कूल में ठहराने की व्यवस्था की गई लेकिन उस स्कूल के आसपास के लोग भी उग्र हो गए और सभी पर पथराव और मारपीट शुरू कर दिया।एम्बुलेंस और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।बाद में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ डीएसपी एस अख्तर मौके पर पहुंचकर कैम्प कर रहे है।बाद में इन सभी मजदूरों को विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय के पास पहले से बनाए गए कोरन्टीन सेंटर पर रखवा दिया गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता