ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

साढ़े 28 हजार प्रवासी मजदूरों को लेकर आज बिहार पहुंचेगी 24 ट्रेन, जानिये कहां-कहां पहुंचेगी और कहां से आ रही है ट्रेन

PATNA : कोरोना संकट के कारण अलग अलग राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की सबसे बड़ी तादाद आज बिहार पहुंचेगी. आज देश के 7 राज्यों से 24 ट्रेन बिहार के अलग अलग स्टेशनों पर पहुंचेंगी. इन

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के कारण अलग अलग राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की सबसे बड़ी तादाद आज बिहार पहुंचेगी. आज देश के 7 राज्यों से 24 ट्रेन बिहार के अलग अलग स्टेशनों पर पहुंचेंगी. इनमें 28 हजार 467 लोग घर वापस लौट रहे हैं. 

बिहार सरकार की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक गुरूवार को 28 हजार 467 लोग 24 विशेष ट्रेनों के जरिये बिहार लौटेंगे. लॉक़डाउन के दौरान ये किसी एक दिन में आने वाली विशेष ट्रेनों की यह अब-तक की सबसे अधिक संख्या होगी। 

इससे पहले कल यानि बुधवार को 13 ट्रेन बिहार पहुंची जिनमें 14 हजार 951 लोग वापस लौटे. मंगलवार को भी दस ट्रेनें बिहार पहुंची थीं.बिहार सरकार ने कहा है कि अब तक बिहारियों की वापसी के लिए 60 ट्रेनों की सूचना अलग अलग राज्यों ने दी है. और ट्रेनों के लिए बातचीत की जा रही है. सरकार ने ट्रेन से वापस आ रहे लोगों को सरकारी वाहन से अपने प्रखंड मुख्यालय तक भेजने की व्यवस्था की है. ऐसे तमाम लोगों को प्रखंड क्वारनटीन सेंटर पर 21 दिनों तक रखने की व्यवस्था की गई है. सरकार ने कहा है कि इसके अलावा राज्य में 187 आपदा राहत केंद्र भी चलाए जा रहे हैं, जहां पर 63 हजार से अधिक लोगों को भोजन और चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करायी जा रही है।

जानिये आज कहां से आयेंगी कितनी ट्रेनें

आज सबसे ज्यादा ट्रेन गुजरात से आयेंगी. गुजरात से आज 8 ट्रेन बिहार पहुचेगी. वहीं महाराष्ट्र से 5 ट्रेन आ रही है. तेलंगाना से भी 5 ट्रेन आज बिहार पहुंच रही है. राजस्थान से 3 ट्रेन बिहारी मजदूरों को लेकर रवाना हो चुकी है जो आज पहुंच रही है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, केरल और हरियाणा से भी एक-एक ट्रेन आज बिहार पहुंच रही है. 


बिहार के 16 स्टेशनों पर आयेंगी ट्रेनें

अलग-अलग राज्यों से आ रही ट्रेनों को किसी एक स्टेशन पर लाने के बजाये सूबे के अलग अलग स्टेशनों पर लाने की तैयारी की गयी है. राज्य सरकार के मुताबिक गुरूवार को पहुंच रही ट्रेनें दानापुर के अलावा मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, बरौनी, छपरा, पूर्णिया, कटिहार, पूर्णिया, बेतिया, बरौनी, अररिया, दानापुर, मोतिहारी, हाजीपुर, बिहारशरीफ और सीतामढ़ी स्टेशन पर पहुंचेंगी. 

टैग्स