ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायल

भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की यूपी के कन्नौज में सड़क हादसे में मौत। हादसे में ड्राइवर समेत 3 लोग घायल, पार्टी में शोक की लहर।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से आ रही है, जहां बिहार के कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है। उनकी पहचान भागलपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। इस हादसे में तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायल भतीजा, साली और ड्राइवर को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से भागलपुर लौट रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्रवीण सिंह कुशवाहा एआईसीसी के सदस्य रह चुके हैं और भागलपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि उनके दोनों हाथ और छाती की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी। जिसके कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


बता दें कि प्रवीण कुशवाहा कांग्रेस के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। 2020 में पार्टी ने उन्हें पटनासाहिब सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उतारा था और 2025 में भागलपुर के कहलगांव विधानसभा सीट उन्हें पार्टी ने टिकट दिया था। लेकिन दोनों जगहों से उन्हें जीत हासिल करने में सफलता नहीं मिली। उनके असामयिक निधन से कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा है। 

कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायल

टैग्स