ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

Prashant Kishor : EOU की रेड में बड़ा खुलासा, बेउर जेल अधीक्षक के करीबी भू माफिया का प्रशांत किशोर से कनेक्शन! तस्वीर वायरल

पटना के बेऊर जेल अधीक्षक बिधु कुमार के कई ठिकानों पर शनिवार को आर्थिक अपराध ईकाई ने छापेमारी की। इसके तहत पटना में 6 और मोतिहारी में 2 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई।

peashant kishor
prashant kishor
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Prashant kishor : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की अलग-अलग टीमों ने बेउर जेल के जेल अधीक्षक बिधु कुमार के विभिन्न ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में शनिवार को छापेमारी की। EOU ने बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के कुल आठ ठिकानों पर दबिश दी। इसके साथ ही EOU ने बिधु कुमार के करीबी मोतिहारी निवासी नीरज कुमार के ठिकाने पर भी रेड किया था। 


इसके बाद अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नीरज कुमार विधु कुमार की दूसरी पत्नी का बिजनेस पार्टनर है। सबसे ख़ास बात यह कि EOU की रेड के दौरान एक फोटो सामने आया है जिसमें नीरज कुमार और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर एक साथ दिख रहे हैं। इसके बाद अब यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 


बताया जाता है कि नीरज कुमार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के संस्थापक में से एक है। इनदोनों के बीच काफी मित्रता है। जबकि बिधु कुमार और नीरज कुमार की जान पहचान मोतिहारी में हुई थी और वहीं से ये दोनों में काफी घनिष्ठ मित्र हो गए थे। नीरज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी में रुपए और कई अन्य सामान भी EOU ने जब्त किया है। 


बता दें कि EOU की विशेष टीम ने आज बिधु कुमार के आठ ठिकाने पर की छापेमारी की कार्रवाई की थी। पटना में 6 और मोतिहारी में 2 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई। आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की कार्रवाई के तहत विधु कुमार के बेउर जेल स्थित कार्यालय और आवास के अतिरिक्त गोला रोड के पास मौजूद उनके निजी घर, बिहटा के पास विशनपुरा स्थित पैतृक घर के अलावा मोतिहारी और रक्सौल में एक एक ठिकानों पर की गई छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान उनके ठिकानों से बड़ी संख्या में जमीन जायदाद के निवेश से लेकर अन्य कई तरह के कागजात बरामद हुए।