ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

Bihar News : अमेरिका और कनाडा में बिहार के मखाना, घी और गुलाब जामुन का जलवा, जानिए.. क्या है खास?

Bihar News : आने वाले समय में अमेरिका और कनाडा में बिहारियों के उत्पाद का जलवा देखने को मिलेगा। इस ओर नीतीश सरकार ने पहला कदम उठा दिया है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के लिए एक नए बाजार को विकसित करने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। गुरूवार को एक अणे मार्ग से सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ करते हुए दो वाहनों को रवाना किया गया है।


इनमें से एक वाहन में बिहार में उत्पादित मखाना और घी है जो कि अमेरिका भेजी जाएगी। जबकि दूसरे वाहन के जरिए गुलाब जामुन कनाडा भेजा जा रहा है। इस निर्यात की शुरुआत पशु एवं मत्स्य विभाग के तहत हुई है, मुख्यमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद दोनों गाड़ियां समुद्री पोर्ट की ओर रवाना हुई।


जहाँ से इन्हें आगे जहाज के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान कई मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सबसे पहले पशु एवं मत्स्य विभाग के अपर सचिव डॉक्टर एन विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


वहां मौजूद प्रमुख मंत्रियों में डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व मंत्री संजय सरावगी, पर्यावरण मंत्री डॉक्टर सुनील कुमार और सांसद संजय कुमार झा इत्यादि मौजूद रहे।


इसके अलावा वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत समेत कई अन्य अधिकारी भी थे। बता दें कि इस पहल के बाद आने वाले समय में बिहार के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त होगी और साथ ही राज्य के अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

टैग्स