ब्रेकिंग
बिहार में जमीन मापी के दौरान बवाल: महिला CO और पुलिस टीम पर हमला, पूर्व मुखिया समेत 9 घायल15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना होगा यह काम, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही की तो…अपराध के खिलाफ बिहार पुलिस का एक्शन: 15 दिन में 347 आरोपी गिरफ्तार, 2500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर 100 FIRपहले से ज्यादा हाईटेक हुई बिहार पुलिस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 84 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडीबिहार में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! जहर देकर हत्या का आरोप, सास गिरफ्तार; आरोपी पति और ससुर फरारबिहार में जमीन मापी के दौरान बवाल: महिला CO और पुलिस टीम पर हमला, पूर्व मुखिया समेत 9 घायल15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करना होगा यह काम, DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही की तो…अपराध के खिलाफ बिहार पुलिस का एक्शन: 15 दिन में 347 आरोपी गिरफ्तार, 2500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर 100 FIRपहले से ज्यादा हाईटेक हुई बिहार पुलिस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 84 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडीबिहार में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! जहर देकर हत्या का आरोप, सास गिरफ्तार; आरोपी पति और ससुर फरार

लालू यादव के कार्यक्रम में व्यस्त थी पुलिस, तनिष्क लूट के दौरान नहीं थी गश्ती गाड़ियां!

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह राजद सुप्रीमो लालू यादव का कार्यक्रम चरपोखरी में था। इसे लेकर थाने की दो गश्ती गाड़ी ड्यूटी में लगायी गयी थी। जिसमें कई पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी।

BIHAR POLICE
तनिष्क में करोड़ों की लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOJPUR: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में शीशमहल चौक स्थित तनिष्क शोरूम में भीषण डकैती हुई। पुलिस ने भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। बिहार की सबसे बड़ी लूट की चर्चा अब खूब हो रही है। 25 करोड़ की भीषण डकैती ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा कर रख दी है। सवाल यह भी उठ रही है कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती तब फरार लुटेरे पकड़ लिये जाते। लेकिन विलंब से पुलिस के पहुंचने के कारण बदमाशों ने इसका फायदा उठाया।  


देरी की वजह बनी गश्ती गाड़ियों की गैरमौजूदगी

बताया जाता है कि डकैती की सूचना मिलते ही अगर पुलिस शीशमहल चौक पर समय पर पहुंचती, तो अपराधियों से आमने-सामने मुठभेड़ हो सकती थी। लेकिन, घटना के वक्त इलाके में गश्ती गाड़ियां उपलब्ध नहीं थीं। गश्ती वैन उपलब्ध नहीं होने की वजह से पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच पायी। नहीं तो फरार अपराधी भी पकड़े जाते। 


लालू यादव के कार्यक्रम के कारण पुलिस थी व्यस्त?

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कार्यक्रम चरपोखरी में था। इस वजह से थाने की दो गश्ती गाड़ियां उनकी सुरक्षा ड्यूटी में लगी थीं। इस कारण पुलिस तुरंत हरकत में नहीं आ सकी, जिससे बदमाशों को भागने का मौका मिल गया।


बाइक से पीछा कर थानेदार ने पकड़े बदमाश

जब तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूट की सूचना मिली तब डायल 112 की टीम एक्शन लेने में देर कर रही थी। ऐसे में नगर थानेदार देवराज राय खुद बाइक से मौके पर पहुंचे और भाग रहे लुटेरों का पीछा किया। उन्होंने सीनियर अफसरों को सूचना देने के साथ ही आसपास के थानों को अलर्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। अब पुलिस फरार अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।