ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

Bihar News: तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कटने पहुंची थी महिला, डायल 112 की टीम ने ऐसे बचाई जान

Bihar News: वैशाली के महनार रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने पंहुची महिला की जान डायल 112 टीम की सतर्कता ने बच गई. समय रहते पुलिस टीन ने महिला और उसके तीनं बच्चों को बचा लिया.

Bihar News
बाल-बाल बची जान
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली के महनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही महिला एवं बच्चों को महनार थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त डायल 112 की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे महनार रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। 


सूचना के बाद  मौके पर पंहुची थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त डायल 112 की टीम ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। बताया गया कि महिला जंदाहा थाना क्षेत्र के चखुरदी गांव निवासी है, जो आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने पंहुची थी, जिसे डायल 112 की टीम ने सुरक्षित बचाकर घर तक पंहुचा दिया। 


डायल 112 टीम की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने चार मासूम जिंदगियों को बचा लिया और यह साबित किया कि ऐसी आपातकालीन सेवाएं लोगों की सुरक्षा के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता