ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

पुलिस ने 6 संदिग्ध को किया गिरफ्तार, बसहा बैल के साथ मांग रहे थे भीख

VAISHALI : वैशाली जिले में पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो बसहा बैल (नंदी, शिवजी की सवारी) के साथ साधु का वेश धारण करके भिक्षाटन कर रहे थे. पकड़े गए युवक मुस्लिम

पुलिस ने 6 संदिग्ध को किया गिरफ्तार, बसहा बैल के साथ मांग रहे थे भीख
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली जिले में पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो बसहा बैल (नंदी, शिवजी की सवारी) के साथ साधु का वेश धारण करके भिक्षाटन कर रहे थे. पकड़े गए युवक मुस्लिम समुदाए के बताए जा रहे हैं. इन युवकों को हाजीपुर नगर थाना के कदमाघाट से पकड़ा गया है. पुलिस ने युवकों को बसहा के साथ नगर थाने में रखा है और पूछताछ कर रही है.


जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता को इन सभी युवकों के व्यवहार से शक हुआ. फिर उनके पीछे गुप्चर लगाए गए, जिसमें पता चला कि ये युवक हिन्दू नहीं हैं. उसके बाद गंडक नदी के कदमाघाट पर उन्हें पकड़ लिया गया. सभी युवक साधु बनकर कई दिनों से हाजीपुर शहरी इलाके में भीख मांगते थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर रही है. 


नगर थानाध्यक्ष से पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बताया कि जहां जहां मेला लगता है. वहां हम लोग जाते हैं और मांग कर रोजी रोटी की व्यवस्था करते हैं. हिन्दू बनकर और सावन में बसहा लेकर भीख मांगने के सवाल पर सभी खामोश हो गए. इनमें से दो संदिग्धों के आधार कार्ड मिले हैं. थानाध्यक्ष सुवोध कुमार ने कहा कि जो आधारकार्ड में पते दर्ज हैं, उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है. 


पुलिस बताया कि गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान 38 वर्षीय करीम अहमद, 40 वर्षीय सैयद अली,  30 वर्षीय हसन,  32 वर्षीय महबूब, 35 वर्षीय हलीम अहमद, और 30 वर्षीय सुबराती के रूप में हुई है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ये सभी भीख मांगने वाले नहीं लगते बल्कि इनका मकसद संदिग्ध है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता