ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, शराब पीने के आरोप में पुलिस ने किया था अरेस्ट

CHAPRA: जिले के दिघवारा थाना में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हो गई है. बता दें कि गुरुवार की शाम पुलिस ने शराब पीने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया था. मृतक शीतलप

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

CHAPRA: जिले के दिघवारा थाना में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हो गई है. बता दें कि गुरुवार की शाम पुलिस ने शराब पीने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया था. 

मृतक शीतलपुर के पीरगंज का रहने वाला 27 साल का श्रवण कुमार बताया गया है. खबर के मुताबिक श्रवण कुमार गुरुवार की शाम नशे में धुत होकर अपने घर पर परिजनों को पीट रहा था. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. 

मौके पर पहुंची दिघवारा थाने की पुलिस ने परिजन के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया था. शुक्रवार की सुबह हालत में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद दिघवारा थानाध्यक्ष के द्वारा उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHANANJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता