ब्रेकिंग
Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा

पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाशों को लगी गोली, चारों को पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां पुलिस और बैंक लुटेरों बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 4 अपराधियों को पुलिस ने गोली मारी। जिसमें एक अपराधी की इलाज के

पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाशों को लगी गोली, चारों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां पुलिस और बैंक लुटेरों बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 4 अपराधियों को पुलिस ने गोली मारी। जिसमें एक अपराधी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी चौक की है।


जहां आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बाइक सवार लुटेरे बैंक लूटने पहुंचे थे। लूटपाट की भनक लोगों को जैसे ही लगी पुलिस को इसकी  सूचना दी गई। मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक को चारों तरफ से घेर लिया। 


पुलिस पर नजर पड़ते ही लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई। इसमें चार लुटेरों को गोली लग गयी। पुलिस ने सभी को दबोच लिया है। वहीं अन्य मौके से फरार हो गए। इलाज के दौरान एक अपराधी की मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी जयंतकांत समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और फरार अपराधियों की खोजबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि पचरुखी चौक पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है जिसे बाइक सवार लूटने पहुंचे थे। लेकिन तभी इसी दौरान पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान घायल लुटेरों को SKMCH भेजा गया है। जहां एक अपराधी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।