ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के पुलिसकर्मियों के बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब हर पुलिस लाइन में खुलेंगे DAV स्कूल, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦Bihar News : बिहार के पुलिसकर्मियों के बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब हर पुलिस लाइन में खुलेंगे DAV स्कूल, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन

व्हाट्सएप पर महिला को गंदा मैसेज भेजने वाले ASI पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police News: छपरा के गड़खा थाना में तैनात एएसआई मनीष कुमार को एक महिला को आपत्तिजनक और अशोभनीय मैसेज भेजने के आरोप में एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: छपरा के गड़खा थाना में तैनात एएसआई मनीष कुमार को एक महिला के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय मैसेज भेजने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया।


जानकारी के अनुसार, गड़खा थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने एसपी को भेजी गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि थाना में कार्यरत एएसआई मनीष कुमार द्वारा एक महिला के मोबाइल नंबर पर कई संदेश भेजे गए थे। आरोप है कि इन संदेशों में महिला को भोजन के लिए बुलाने, पहचान बताने के साथ-साथ आपत्तिजनक और अश्लील प्रकृति की बातें भी लिखी गई थीं।


मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला और उसके परिजनों ने इसका विरोध जताते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि पुलिस पदाधिकारी के इस व्यवहार से विभाग की छवि धूमिल हुई है तथा थाना का कार्य वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए गड़खा थाना में सनहा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर एसपी ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए एएसआई मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।


निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है तथा उन्हें केवल जीवन-यापन भत्ता देय होगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को विभागीय आरोप-पत्र गठित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता