ब्रेकिंग
बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरीबिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेबिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरीबिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायलअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले

PMCH में दो कोरोना संदिग्धों की मौत, एक की रिपोर्ट आई नेगेटिव.. दूसरे का रिपोर्ट आने बाकी

PATNA : पटना के पीएमसीएच के ट्रीटमेंट वार्ड में भर्ती दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई. मरने वाले दोनों संदिग्ध सिवान के पंचरुखी के रहने वाले थे. एक की उम्र 70 साल थी तो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के पीएमसीएच के ट्रीटमेंट वार्ड में भर्ती दो कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई. मरने वाले दोनों संदिग्ध सिवान के पंचरुखी के रहने वाले थे. एक की उम्र 70 साल थी तो दूसरे की उम्र 56 साल.

इनमें से एक का कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है तो वहीं दूसरे मृतक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी. वही मौत के बाद एक का  शव परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि दूसरे मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया. अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में कहा कि दोनों की जांच फ्लू कॉर्नर में हुई थी.

 एक 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुआ था तो दूसरे को 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. उसमें से एक मृतक  किडनी का मरीज था तो वही दूसरा मृतक दमा और लोअर रेस्पिरेट्री इनफेक्शन से पीड़ित था. आज दूसरे मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बता दें कि पीएमसीएच में अभी 15 कोरोना संदिग्ध भर्ती हैं.