ब्रेकिंग
RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी

बिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायल

Bihar News: भोजपुर के बिहिया में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घर के पास बनी जर्जर बाउंड्रीवाल अचानक गिरने से दो मासूम चचेरे भाई उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक बुजुर्ग भी घायल हुए। आखिर यह हादसा कैसे हुआ और इसके...

बिहार में दर्दनाक हादसा: जर्जर बाउंड्रीवाल गिरने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, दादा भी हुए घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. बिहिया नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक जर्जर बाउंड्रीवाल अचानक भरभराकर गिर गई. उस समय दो मासूम चचेरे भाई घर के बाहर खेल रहे थे. दीवार सीधे दोनों बच्चों के ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे में बच्चों के दादा भी घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.


यह हादसा बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर परिषद के वार्ड संख्या-6 में हुआ. मृतकों की पहचान साजन रजक के 3 वर्षीय बेटे शिवांश कुमार और राहुल रजक के ढाई वर्षीय बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है. दोनों आपस में चचेरे भाई थे और रोज की तरह शनिवार सुबह भी घर के बाहर खेल रहे थे.


बताया जा रहा है कि जिस बाउंड्रीवाल के पास बच्चे खेल रहे थे, वह काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी. अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों मासूम उसकी चपेट में आ गए. हादसे के समय वहां मौजूद लोगों ने तेज आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे. आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चों और उनके दादा को बाहर निकाला.


इस हादसे में 3 वर्षीय शिवांश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. हादसे में बच्चों के दादा छोटक रजक भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.


परिजनों के मुताबिक, शिवांश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था, जबकि अंकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई. माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है.