ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरी

Bihar Road Accident: भागलपुर में शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर हाइवा और सब्जी लदे पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में चालक और खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी...

बिहार में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और पिकअप की टक्कर में चालक-खलासी की मौत, मची अफरा-तफरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गनगनिया रेलवे स्टेशन के पास सब्जी लदे एक पिकअप वैन और हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.


जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. उस समय पिकअप वैन सब्जी लेकर जा रही थी. इसी दौरान गनगनिया रेलवे स्टेशन के पास हाइवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.


हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 23 वर्षीय सुमन कुमार और 24 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है. सुमन कुमार खगड़िया जिले के मथुरापुर गांव के रहने वाले थे. उनके पिता का नाम स्वर्गीय दिनेश तांती बताया गया है. वहीं खलासी गुलशन कुमार बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा चक्का गांव के निवासी थे. उनके पिता का नाम रामभरोस दास है.


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को वाहन से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.


हादसे के बाद कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के आधार पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.