ब्रेकिंग
पटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफरBihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिली राहत; जानिए नए रेटBihar News : कौन हैं देवेश कुमार? जिनके इस्तीफे से बचा दीपक प्रकाश का मंत्री पद, जानिए पूरा राजनीतिक सफरBihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी

PMCH कैंपस में लगी आग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उठीं लपटें; मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां

Patna News: पटना के PMCH कैंपस में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 5 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।

Patna News
पीएमसीएच में लगी आग
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) परिसर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग से आग की लपटें उठने के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। स्थानीय लोग भी अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करते नजर आए। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कार्यालयों के कर्मचारी भी बाहर निकल आए।


माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी प्रत्युल नंदन ने बताया कि विभाग में दो शिफ्टों में परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को देखते हुए सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद की गई, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि कमरे में रखे दस्तावेज, दवाइयां, केमिकल और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।


जिला फायर कमांडेंट रितेश पांडेय ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से दोपहर 2:10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि कैंपस में अग्निशमन व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण पहले से ही एक दमकल वाहन तैनात किया गया था। इसके अलावा छह अन्य गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।


गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में भी इसी विभाग में आग लग चुकी है, जिसे समय रहते बुझा लिया गया था। वहीं, दो महीने पहले PMCH के पैथोलॉजी विभाग में भी आग लगी थी, जिसमें मशीनें और दस्तावेज जल गए थे। इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति विभाग के पुराने भवन में भी शिफ्टिंग के दौरान आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही आग की घटनाओं ने PMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता