ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

PM मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे नीतीश, लॉकडाउन और कोरोना संकट पर होगी चर्चा

DELHI : 17 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन और अभी भी लगातार कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : 17 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन और अभी भी लगातार कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. यह 51 दिन में 5वीं बैठक होगी. 

इस बैठक में बिहार से सिएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. इस बैठक में सीएम नीतीश कोरोना संकट और प्रवासी मजदूरों के आने के बाद लगातार कोरोना केस में हो रही बढ़ोतरी से जुड़ा मुद्दा भी उठा सकते हैं. इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं  से जुड़ा मुद्दा भी सीएम उठा सकते हैं. 


बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक अहम मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, हेल्थ सेक्रेटरी के अलावा, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी मौजूद रहेंगे. इससे पहले पीएम मोदी 20 मार्च, 2 अप्रैल, 11 अप्रैल, 27 अप्रैल को भी लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी बात कर चुके हैं. पिछली बार की बैठक में ही कई राज्यों के सीएम ने पीएम मोदी से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी. जिसके बाद 17 मई तक के लिए देश में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी गई थी. लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह की छूट भी दी गई थी. तीसरे लॉकडाउन बढ़ाने के बाद श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला लिया गया. जिसके बाद कई राज्यों के फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्य पहुंच रहे हैं. 

टैग्स