ब्रेकिंग
Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पटना आ रहे पीएम मोदी, नीतीश कुमार के प्रति विश्वास का संकेत: सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "आपरेशन सिंदूर" के बाद पहली बार पटना और विक्रमगंज आ रहे हैं, इसलिए जनता में विशेष उत्साह है। 50 हजार करोड़ की 16 से अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे।

bihar
PM मोदी का बिहार दौरा
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 29 मई का दिन पटना के लिए ऐतिहासिक बनने जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार राजधानी पटना आ रहे हैं। पटना में 50 हजार करोड़ की 16 से अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यस करेंगे। पांच महीने में प्रधानमंत्री की यह चौथी यात्रा है। वो चौथी बार बिहार आ रहे हैं। यह नीतीश कुमार के प्रति विश्वास का संकेत दर्शाता है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिहार में रोजगार और तेज विकास की पक्की गारंटी देती है।


उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "आपरेशन सिंदूर" के बाद पहली बार पटना और विक्रमगंज आ रहे हैं, इसलिए जनता में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल से शुरू होने वाली दो दिवसीय (29 और 30 मई ) बिहार यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि 50 हजार करोड़ की 16 से अधिक विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यस का भव्य कार्यक्रम इस राज्य के प्रति उनके विशेष लगाव और पूर्वी राज्यों को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प का प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के पांच महीने में प्रधानमंत्री का चौथी बार बिहार आना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और नेतृत्व के प्रति उनके विश्वास का संकेत भी है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार बिहार के तेज विकास की पक्की गारंटी है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयास  से और  उनकी प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार के 20 जिलों में सड़क-पुल की  367.94 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 103 नये पुल और 5 नयी ग्रामीण सड़कें बनेंगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और  शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी मौलिक सुविधाओं तक गांवों  की पहुँच आसान होगी ।


सम्राट चौधरी ने बताया कि  प्रधानमंत्री  मोदी औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ की लागत के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे, उससे  बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी। यह एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा।

टैग्स